जिला में 23 वालंटियर, एक गर्भवती महिला सहित 35 अन्य कोरोना पॉजिटव, सोलन शहर के 28 मामले

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
02 दिसंबर। जिला सोलन में बुधवार को भी कोरोना वायरस के नए 59 मामलें आए है। इनमे अधिकतर मामले सोलन शहर के है, जबकि एमएमयू अस्पताल से जांच के लिए भेजे गए सैम्पलों में से भी लोग कोरोना संक्रमित निकलें है। हालांकि, अभी भी सीआरआई कसौली में 95 सैम्पल अंडर प्रोसेस है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।

उन्होंने बताया कि जिला सोलन से जिला सोलन से बुधवार को 719 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सैम्पलों में से 624 सैम्पलों की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है। इस रिपोर्ट के अनुसार 59 सैम्पल पॉजिटिव व 563 सैम्पल नेगेटिव आई है।

बुधवार को सीआरआई कसौली में 272 सैम्पल जांचे गए है। जिनमे 16 सैम्पल पॉजिटिव, 161 सैम्पल नेगेटिव व 95 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।
ट्रुनेट के जरिए जिला में एक सैम्पल की जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रैपिड एंटीजन के माध्यम से जिला में 446 सैम्पलों की जांच की गई। इनमे 42 सैम्पल पॉजिटिव व 402 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 02 सैम्पल इंकन्क्लुसिव निकलें है।

बुधवार को आए 59 कोरोना पॉजिटिव मामलों में 34 पुरुष व 25 महिलाएं है। इनमे सोलन के 28, बद्दी के 03, नालागढ़ का 01, एमएमयू के 13, अर्की 04, कंडाघाट 03, रामशहर का 01, सुबाथू के 06 मामले है। इनमे आईएलआई के 12, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 21, गर्भवती महिला 01, वालंटियर 23, ट्रेवलर्स 01, अटीपिकल का 01 मामला है।

News Archives

Latest News