DNN बिलासपुर
22 दिसम्बर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर विक्रांत कौंडल ने बताया कि जिला में 20 से 22 दिसम्बर के दौरान 5 कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र बिलासपुर में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में नगर निगम बिलासपुर के सदस्य, आशा वर्कर, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, युवक मंडल, महिला मंडल, आंगनवाड़ी वर्कर, ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप-प्रधान व वार्ड सदस्यों इत्यादि को सम्मिलित कर विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में नागरिकों के अधिकार, कत्र्तव्यों तथा महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित कानूनों, निःशुल्क कानूनी सेवाओं एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इन शिविरों में नशा निवारण व नशे से जुड़े सामाजिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों में अधिक से अधिक कानूनी जागरूकता फैलाना व उन्हें अपने अधिकारों के बारे में अवगत करवाना है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च, 2022 को देश के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय स्तर पर लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि 12 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दूरभाष नम्बर 01978-221452 पर संपर्क कर सकते है।















