जिला में 2 पुलिस जवान सहित अन्य 25 कोरोना संक्रमित, रविवार को आए 27 मामले 

Others Solan

DNN ब्यूरो सोलन

23 अगस्त। जिला सोलन में कोरोना की चेन रविवार को भी नहीं रुकी है। रविवार को भी इस कोरोना वायरस की चेन में 27 नए मामले जुड़ गए हैं। पिछले कुछ दिनों की तरह रविवार को भी अधिकतर मामले बीबीएन क्षेत्र से आए है और अधिकतर डारेक्ट कॉन्टेक्ट है। रविवार देर शाम पहुंची रिपोर्ट में भी 27 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि इन 27 मामलों में बीबीएन में 19 (नालागढ़ 13 व बद्दी में छह), सायरी में छह, परवाणू में एक, चंडी में एक हैं। डा. गुप्ता ने बताया कि  27 मामले में दो फ्रंटलाइन वर्कर पुलिस जवान भी शामिल है, जिनमे से एक एसपी आफिस बद्दी का जवान और एक ट्रैफिक जवान संक्रमित पाया गया है। डा. गुप्ता ने बताया कि इस आ जाए तो इसमें मामलों में जिला में कोरोना का आंकड़ा 1257 पहुंच चुका है। हालांकि, जिला में कोरोना के एक्टिव मामले 457  हैं।  जिला में अब तक 758 लोग कोरोना वायरस से जंग भी जीत चुके हैं।

30 ने जीती कोरोना जंग 

कोरोना वायरस के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हैं। इसको लेकर जहां रोजाना  सैंपलिंग की जा रही हैं वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के दौरान भी सैंपल फॉलोअप के लिए जा रहे हैं।  शनिवार को भी 34 कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल  जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजे गए थे।  इनमे से 30 लोगो ने कोरोना से जंग जीती है।

News Archives

Latest News