जिला में हुआ पूर्व जनमंच गतिविधियों का आयोजन

Others Solan

DNN सोलन

10 फरवरी। जिला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग में 14 फरवरी, 2021 को आयोजित होने वाले जनमंच के सम्बन्ध में आज क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की गईं। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने दी।
डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि ग्राम पंचायत कनैर, जधाणा, ममलीग तथा सतड़ोल के लिए सामुदायिक भवन सतड़ोल तथा ग्राम पंचायत सायरी में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की गईं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सतड़ोल में 41 मांगे तथा 21 समस्याएं व शिकायतें तथा ग्राम पंचायत सायरी से सम्बन्धित 19 मांगे तथा 04 समस्याएं व शिकायतें प्राप्त हुईं।
उन्होंने कहा कि सभी शिकायतें व मांगे ई-समाधान के माध्यम से सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर दी गई हैं।
पूर्व जनमंच गतिविधियों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में भिन्न-भिन्न विभागों ने कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जांच की और लोगांे को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि जनमंच में सहभागिता सुनिश्चित बनाने तथा लोगों को जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से गत सांय जनमंच प्रचार वाहन को भी रवाना किया गया है। यह प्रचार वाहन 11 फरवरी, 2021 तक सभी 09 ग्राम पंचायतों में जानकारी उपलब्ध करवाएगा।
उन्होंने कहा कि जनमंच में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत छावशा, पौधना, कोट, कनैर, जधाणा, सतड़ोल, सायरी, ममलीग तथा काहला की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरी चन्द, ग्राम पंचायत कनैर के प्रधान बस्ती राम, उप प्रधान धर्मपाल, ग्राम पंचायत जधाणा के प्रधान किशोर कुमार, ग्राम पंचायत सतड़ोल के प्रधान हरविंद्र सिंह, उप प्रधान संदीप कुमार, ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर, उप प्रधान संजीव मेहता, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एचसी शर्मा, सीडीपीओ पवन कुमार तथा तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे नेगी उपस्थित थे। .0.

News Archives

Latest News