जिला में साल 2021 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

7 जनवरी। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के दिशानिर्देशों के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए जिला मंडी के विभिन्न उपमंडलों में कैलेंडर वर्ष 2021 के लिए 2 स्थानीय अवकाश की घोषणा की है ।
आदेश के अनुसार मंडी सदर, बल्ह, सुन्दरनगर, करसोग, गोहर, थुनाग, पधर, सरकाघाट तथा जोगेन्द्रनगर में 14 जनवरी, 2021 को मकर संक्राती तथा 16 सितम्बर, 2021 को सायर जबकि धर्मपुर उपमंडल में 13 जनवरी को लोहड़ी तथा 16 सितम्बर, 2021 को सायर के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश रहेगा ।

News Archives

Latest News