DNN सोलन ब्यूरो
11 सितंबर। सोलन जिला में कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है। जिला में शुक्रवार को भी कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। शुक्रवार को आए कोरोना मामलों के बाद कोरोना से संक्रमित का आंकड़ा 2000 पार कर गया है। हालांकि, इनमे से एक्टिव केस कम है। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास हाल ही में पहुंची रिपोर्ट के अनुसार जिला में शुक्रवार को 74 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। लगातार तेजी से सोलन जिला में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट में भी ओर तेजी ला दी है। जिला में अब रैट के जरिए भी कोविड टेस्ट किए जाने शुरू कर दिए है। जिला में लगातार हो बड़ी संख्या में आ रहे कोरोना के केसों के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ती जा रही है। जिला में गुरुवार को बड़ी संख्या में कोरोना विस्फोट के बाद शुक्रवार को भी कोरोना की चेन नहीं टूटी है। इस चेन में 74 मामलें ओर जुड़ गए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है।
उन्होंने बताया कि सीआरआई कसौली जांच के लिए भेजे गए सैम्पल में से 145 सैम्पल गुरुवार देर रात तक अंडर प्रोसेस थे। इन अंडर प्रोसेस सैम्पलों में से 70 सैम्पल पॉजिटिव निकलें है, जबकि क्षेत्रीय अस्पताल में किए गए रैट के माध्यम से टेस्ट में चार कोरोना पॉजिटिव आए है।
उन्होंने बताया कि इन 74 मामलों में पुरुष 51व महिला 23 महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुए है। इनमे सोलन से 15, बद्दी से 18, नालागढ़ से 21, सुबाथू से 03, परवाणू से 13, धर्मपुर से 02, एमएमयू से 01, कसौली से 01 मामला आया है। साथ ही इन 75 मामलों में आईएलआई के ज्यादा केस है। इनमे 23 डारेक्ट कांटेक्ट, 32 आईएलआई, 01 एएनसी, 11 ट्रेवल हिस्ट्री, 01 एस्क्युसड, 02 मेडिकल, 01 एसएआरआई, 03 वॉलनटिअर्स है।















