जिला में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान चलाया

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

29 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा द्वारा आज धर्मशाला के निकट कालापुल में वन विभाग के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। (जिला और सत्र न्यायाधीश तथा सह-अध्यक्ष, डीएलएसए) जेके शर्मा ने धर्मशाला में अन्य न्यायिक अधिकारियों योगेश जसवाल (अध्यक्ष न्यायाधीश, श्रम न्यायालय), पूणे राम पहाड़िया (प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय), पारस डोगर (अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश-1), श्री कृष्ण कुमार (विशेष न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट), रंजीत सिंह (अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश-111), श्री यजुवेंद्र सिंह (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) और अमित मंडियाल, सचिव जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण एवं वरिष्ठ सिविल जज सहित फलदार पेड़ लगाए। इस अवसर पर जिला वन अधिकारी संजीव शर्मा सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

News Archives

Latest News