जिला में रेलवे लाइन के भू अधिग्रहण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

30 जुलाई। भानुपल्ली बिलासपुर बेरी रेलवे लाइन के भू अधिग्रहण कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जंडोरी धरोट तक भू-अधिग्रहण कार्य पूर्ण कर दिया गया है तथा लंबित भू-अधिग्रहण के कार्यों में तेजी लाई जाएगी ताकि इस कार्य को निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा किया जा सके। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने व 15 अगस्त से पूर्व टिक्कर, सेमलेटू, थापना, लखाला और खेरियां आदि सभी गांव के भूमि अधिग्रहण के लंबित मामले प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन मामलों का निपटारा किन्ही कारणों से नहीं हो पाएगा उन्हें संबंधित पटवारी उन मामलों के रिकॉर्ड सहित अगली समीक्षा बैठक में उपस्थित होंगे। उन्होंने अधिकारियों को कांगुवाली तथा धरोट गांव की शेष 4 बीघा 14 बिस्वा भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी तोरुल रवीश, रेलवे बोर्ड के संयुक्त महाप्रबंधक अनमोल नागपाल उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News