DNN बिलासपुर
25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मात्स्यिकी निदेशालय में मात्स्यिकी विभाग व हिमाचल प्रदेश एक्वाकल्चर फिशिंग एण्ड मारकेटिंग सोसाईटी के अधिकारियों व कर्मचारियों को निदेशालय के सभागार में निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य सतपाल मैहता ने शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी मतदाता सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक बने।
उन्होंने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लें कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखें तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक स्वस्थ लोकतंत्र की बुनियाद रखेंगे। इस अवसर पर उप निदेशक मत्स्य सुशील जनारथा, अधीक्षक ग्रेड-1 देवसेन नेगी, वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी पंकज ठाकुर, चंचल ठाकुर, अधीक्षक ग्रेड-2 कुष्ण ठाकुर, निजि सहायक रमेश भारद्वाज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।















