DNN सोलन ब्यूरो
11 अगस्त। जिला सोलन में मंगलवार को भी तीन कोरोना मामले आए है। बताया जा रहा है कि यह सभी क्वारंटाइन में थे और इनके सैम्पल सोमवार को जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजे गए थे। जहां से इनकी रिपोर्ट मंगलवार करीब पांच बजे आई है। रिपोर्ट के अनुसार तीन कोरोना पॉजिटिव सैंपल निकलें है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि जिला में मंगलवार को आए तीन कोरोना पॉजिटिव मामलों में दो बीबीएन क्षेत्र के हैं, जबकि एक मामला सोलन का है।

बता दें कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला से सोमवार को 71 सैम्पल जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजे थे। इन 71 सैम्पलों में 66 की रिपोर्ट सोमवार देर शाम तक जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई थी और यह सैम्पल नेगेटिव पाए गए थे। लेकिन पांच सैम्पल अंडर प्रोसेस थे। इन पांच सेम्पलों की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई है और इनमे से तीन सैम्पल पॉजिटिव व दो सैम्पल नेगेटिव पाए गए है।















