जिला में फिर 96 लोग कोरोना वायरस की चपेट में, सोलन शहर के अधिक मामलें

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
12 दिसंबर। जिला सोलन में शनिवार को फिर कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। जिला में 96 लोग कोरोना की चपेट में आए है। इनमे अधिकतर मामलें सोलन शहर व चंडी क्षेत्र के है। शनिवार को 60 पुरुष व 36 महिलाएं कोरोना वायरस से संक्रमित हुई है। सोलन शहर के 30, बद्दी के 09, नालागढ़ के 06, परवाणू का 01, एमएमयू के 10, अर्की के 12, कंडाघाट के 05, रामशहर का 01, धर्मपुर के 04, सुबाथू का 01 व चंडी के 17 मामलें है। इनकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 438 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। भेजे गए इन सैम्पलों में सीआरआई कसौली में 158 सैम्पलों की जांच की गई है, जिनमे से 72 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 86 सैम्पलों की नेगेटिव आई है।
ट्रुनेट के जरिए 01 सैम्पल की जांच की गई है जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से सोलन जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 279 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे 24 सैम्पल पॉजिटिव व 252 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
केटेगिरी के अनुसार आईएलआई केटेगिरी में 34, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 15, गर्भवती महिला 01, एसएआरआई 01, वालंटियर 24, ट्रेवलर्स 02, फ्लू 15 व आईपीडी के 04 मामलें है।

News Archives

Latest News