जिला में पहले चरण में मतदान प्रक्रिया शुरू, 82 पंचायतों का भविष्य तय करंगे 1 लाख 18 हजार 819 मतदाता

Arki Baddi Baddi + Doon Kasauli Nalagarh Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो

17 जनवरी। पंचायत का भविष्य तय करने के लिए पहले चरण में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में जिला सोलन की 82 पंचायतों में चुनाव होने है। प्रथम चरण में लगभग 1,18,819 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 60,852 पुरूष और लगभग 57,967 महिलाएं है। यह प्रक्रिया सुबह 08 बजेे से शुरू हो गई है और शाम चार बजे तक यह प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान कोविड-19 को लेकर बनाई एसओपी का पूर्णतः ध्यान रखा जाएगा। सभी बूथों पर थर्मल स्कैनिंग व सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है।

जिला के विकास खण्ड की इन जगहों पर चले है चुनाव 
नालागढ़ विकास खंड 
ग्राम पंचायत बारियां, बवासनी, बघेरी, भटोलीकलां, धरमाणा, दिग्गल, गागुवाल, घड़याच, जुखाड़ी, करसौली, खेड़ा, कश्मीरपुर, लेही, मनलोग कलां, मलौण, मंझोली, मटूली, नवाग्राम, पोले दा खाला, रेडू उपरला, राजपुरा, रिया, रामशहर, सौर, सरौर तथा थाना में मतदान होगा।
विकास खण्ड कुनिहार
ग्राम पंचायत खनलग, दानोघाट, समोग, भूमति, कुंहर, बागा (करोग), दाड़ला, क्यारड़, पलानियां, साई, बसंतपुर, चम्यावल, धुंधन, ग्याणा, हनुमान बड़ोग, मान, सारमा, सरयांज तथा सेवड़ा चण्डी में मतदान होगा।
विकास खण्ड धर्मपुर
 ग्राम पंचायत बनासर, नारायणी, बुघार कनैता, बरोटीवाला, कोट, जाडला, पट्टानाली, नालका, मंधाला, सूरजपुर, डकरयाणा, गोयला, गुल्हाड़ी, कोटबेजा तथा गांगुड़ी में मतदान होगा।
विकास खंड सोलन 
ग्राम पंचायत जौणाजी, सलोगड़ा, सपरून, बड़ोग, बोहली, भोजनगर, डांगरी, तोप की बेड़, जाडली, कक्कड़हट्टी, जाबल जमरोट, ओच्छघाट तथा नौणी मझगांव में मतदान होगा।
कण्डाघाट विकास खण्ड 
ग्राम पंचायत कनैर, कोट, बाशा, रहेड़, सिरीनगर, झाझा, नगाली, छावशा तथा सतड़ोल में मतदान होगा।

News Archives

Latest News