DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
04 फरवरी। पंचायत समिति सोलन में भी भारतीय जनता पार्टी के समर्थित सदस्यों ने अपना परचम लहराया है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव होने के बाबजूद भी 03-03 सीट को जीत कर भाजपा ने कब्जा जमाया है। जिला परिषद सोलन के साथ बीडीसी नालागढ़, धर्मपुर के बाद सोलन सीट पर भाजपा ने कब्जा किया है। सोलन पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की सीट पर काबिज होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के समर्थित सदस्यों के साथ कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने भी अपना नामांकन भरा, लेकिन भाजपा समर्थित सदस्यों ने सीट जीत कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाया है। लगभग डेढ़ घण्टा तक चली इस कवायद में हर एक व्यक्ति टकटकी लगाकर बैठा हुआ था और लोगों की दिलचस्पी भी दिखाई दी है और गुरुवार को सर्द मौसम भी पूरी तरह गर्म रहा।
बता दें कि पंचायत समिति सोलन के लिए गुरुवार को पहले भाजपा समर्थित सदस्य विकास खण्ड कार्यालय पहुंचे, तो थोड़ी ही देर में कांग्रेस समर्थित सदस्य वहां पहुंच गए। इस दौरान भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए भीम सिंह व कांग्रेस समर्थित मंजीत सिंह ने नामांकन भरा, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की और से लक्ष्मी दत्त व कांग्रेस की और से बीना वर्मा ने नामांकन भरा। 17 सदस्यों की मौजूदगी में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। इस प्रक्रिया में अध्यक्ष भीम सिंह व उपाध्यक्ष लक्ष्मी दत्त 03 वोटों से जीतकर सीट को भाजपा की झोली में डाली।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सहजल ने नवनियुक्त अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि यह बधाई सभी सदस्यों को जाती है जोकि पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। 2022 के चुनावों से पहले जिस प्रकार से जिला परिषद सोलन, बीडीसी नालागढ़, धर्मपुर के बाद सोलन में भाजपा ने परचम लहराया है, इसी तरीके से 2022 के चुनावों में भी भाजपा प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों का मुख्य उद्देश्य विकास करवाना है।
कसौली विधानसभा क्षेत्र से बने अध्यक्ष
पंचायत समिति सोलन के अध्यक्ष पद पर काबिज भीम सिंह अनहेच व बोहली वार्ड के है। यह क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र कसौली के तहत आता है।















