DNN सोलन ब्यूरो
10 दिसंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिला में गुरुवार को कोरोना वायरस से 03 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। उधर, लगातर बढ़ते कोरोना मामलों के बीच आरटीपीसीआर के जरिए फिर एक बार सैम्पलिंग कम हो रही है। गुरुवार को आरटीपीसीआर के जरिए मात्र 70 सैम्पलों की जांच ही की गई है।
जिला में कोरोना से मौत के बढ़ते आंकड़े के साथ पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिला में गुरुवार को 29 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमे से रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 27 व ट्रुनेट के जरिए 02 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 385 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सैम्पलों में से सीआरआई कसौली में 70 सैम्पल जांचे गए है। इनमे से 42 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है , जबकि 28 सैम्पल अंडर प्रोसेस चले है।
ट्रुनेट के जरिए जिला सोलन में 08 सैम्पल ही जांचे गए है। इनमे से 02 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 06 सैम्पल नेगेटिव आए है।
इसी तरह रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जिला में 307 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे से 27 पॉजिटिव व 280 सैम्पल नेगेटिव आए है।
गुरुवार को आए 29 पॉजिटिव मामलों में 19 पुरुष व 10 महिलाएं है। इनमे सोलन से 16, बद्दी से 01, नालागढ़ से 03, परवाणू से 02, एमएमयू से 02, अर्की से 02, कंडाघाट से 03 मामलें है। कैटेगिरी में आईएलआई कैटेगिरी में 07, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 07, गर्भवती महिला 01, वालंटियर 07, ट्रेवलर्स 06 व फ्लू का 01 मामला है।
जिला में तीन ने तोड़ा दम
गुरुवार को जिला में तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। सोलन में रहने वाले 73 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के दौरान आईजीएमसी में दम तोड़ा है। व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया था। दूसरी मौत कंडाघाट के रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। इनके सैम्पल की जांच भी एमएमयू में की गई थी और इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान इनकी आईजीएमसी में मौत हुई है। तीसरी मौत नालागढ़ के रहने वाले 63 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। इनके सैम्पल की जांच सीएचसी नालागढ़ में कई गई थी। तबियत बिगड़ने पर इन्हें इलाज के लिए ईएसआई अस्पताल काठा में रैफर किया गया था जहां से इन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया था। इलाज के दौरान आईजीएमसी शिमला में इनकी मौत हुई है।
आरटीपीसीआर टैस्टिंग पर लगातार उठ रहे सवाल
जिला सोलन में आरटीपीसीआर के जरिए होने वाली टैस्टिंग कम हो रही है। गुरुवार को भी जिला में आरटीपीसीआर के जरिए 70 सैम्पल जांचे गए है। इनमे से भी अभी 28 सैम्पल अंडर प्रोसेस है। बता दें कि बीते दिनों आरटीपीसीआर टैस्ट किट की जिला स्वास्थ्य विभाग के पास खत्म हो गई थी, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में किट आने का दावा कर रहा है। परंतु सवाल यह है कि अगर किट पर्याप्त मात्रा में विभाग के पास आ गई है तो इस माध्यम से जांचे जाने वाले सैम्पलों में लगातार गिरावट क्यों आ रही है।















