DNN बिलासपुर
1 नवम्बर:- उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज के लक्ष्य को पूर्ण करने के सन्दर्भ में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी विभागों के विभगाध्यक्षों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला बिलासपुर में कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक का शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जिला की पंचायतों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सम्बन्धित उपमण्डल के एसडीएम तथा खण्ड स्तर पर भी कोविड-19 दूसरी खुराक का शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया जाएगा















