जिला में कोरोना वायरस को लेकर बढ़ी चिंताएं, गुरुवार को जिलाभर में 62 कोरोना पॉजिटिव मामलें

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

20 नवंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस को लेकर फिर स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है। जिला में बीते कुछ दिनों से बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामलें आए हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई है। शुक्रवार को भी जिला सोलन में 62 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है, जोकि हैरान कर देने वाला आंकड़ा है, जबकि जिला में 80 सैंपल अंडर प्रोसेस चले हुए है। पॉजिटिव मामलों में सबसे अधिक मामलें अर्की ब्लॉक के है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना वायरस का खुलासा हो सकेगा।
उधर, जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सैम्पलिंग में तेजी लानी शुरू कर दी है। बीते गुरुवार से जिला में 500 से अधिक सैम्पल जांचे जा रहे हैं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिला सोलन से शुक्रवार को 503 सैम्पलों की जांच की गई है। इन भेजे गए सैम्पलों में 423 की रिपोर्ट अभी तक जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई है, जिनमे से 62 सैम्पल पॉजिटिव व 361 सैम्पल नेगेटिव आए है।
इन 503 सैम्पलों में से केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली 361 में जांचे गए है। इनमे से 48 सैम्पल पॉजिटिव, 233 सैम्पल नेगेटिव है, जबकि 80 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।
ट्रुनेट के जरिए जिला में एक सैम्पल की जांच की गई है। इस सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जिला के विभिन्न संस्थानों में 141 सैम्पलों की जांच की गई, जिनमे से 14 सैम्पल पॉजिटिव व 127 नेगेटिव आए है।कोरोना पॉजिटिव 62 मामलों में 43 पुरूष व 19 महिलाएं है। इनमे सोलन से 14, बद्दी से 09, नालागढ़ से 03, परवाणू से 03, एमएमयू से 06 व अर्की से 27 मामले है। केटेगिरी में आईएलआई के 09, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 24, गर्भवती महिलाएं 02, एसएआरआई 02, वालंटियर 14, ट्रेवलर्स 03, फ्लू 02 व आईपीडी के 06 मामलें है।

News Archives

Latest News