जिला में कोरोना पॉजिटिव के 6 नए मामलेः DC

Kangra Others
DNN धर्मशाला
उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि जिला में मंगलवार को कोविड-19 के छह नए पॉजिटिव मामले आए हैं, इसमें दिल्ली से लौटे 57 वर्षीय भवारना निवासी तथा फतेहपुर के टकोली घिरथां के पति-पत्नि तथा उनकी दो बेटियां, ज्वाली तहसील के 19 वर्षीय युवक का कोविड-19 सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव भवारना निवासी को मेडिकल कालेज नेरचौक के लिए शिफ्ट कर दिया गया है जबकि अन्य पांच कोरोना पॉजिटिव नागरिकों को कोविड केयर सेंटर डाढ में शिफ्ट किया गया है।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि जिला में कोरोना पॉजिटिव के अब तक कुल 205 मामले सामने आ चुके हैं तथा इनमें से 84 एक्टिव केस हैं जबकि 120 पॉजिटिव नागरिक स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक की मौत हो चुकी है।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने देते हुए बताया कि उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करनी चाहिए तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की अनुपालना से ही कोरोना के संक्रमण से बचाव सुनिश्चित किया जा सकता है। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलें तथा मास्क का उपयोग जरूर करें।

News Archives

Latest News