DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
18 दिसंबर। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट जांच के लिए भेजे गए सैम्पलों में से दो सैम्पल फेल हो गए है। यह सैम्पल जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सितंबर और अक्तूबर माह में भरे गए थे, जिनकी रिपोर्ट हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग के पास पहुंची है। बता दें कि सोलन जिला में ऑलिव आयल व आयरन कैप्सूल सैम्पल सब-स्टेंडर्ड पाए गए है। विभाग ने इन दुकानदारों को नोटिस भेज दिया है और लगभग 15 दिन का समय दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग को कोईं संतोषजनक उत्तर न आने पर विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सितम्बर व अक्तूबर माह में 18 सैम्पल जिलाभर से खाद्य पदार्थों और विटामिन प्रोडक्ट्स के लिए गए थे। इनमे से दो सैम्पलों की रिपोर्ट हाल ही में आई है, जोकि सब-स्टेंडर्ड पाए गए है, जबकि अन्य खाद्य पदार्थों के सैम्पल पास हो गए है। पास हुए सैम्पलों में दूध व दूध से बने प्रोक्ट्स है। गौरतलब हो कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलाभर से सितम्बर व अक्तूबर माह खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलाभर से दूध, दही, मिठाईया, विटामिन कैप्सूल, प्रोटीन पाउडर व अन्य कई प्रकार के सैम्पल भरे थे। जिन्हे जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा गया था। इनमें से कुछ सेम्पलों की रिपोर्ट काफी समय पहले आ गई थी, जबकि कुछ सैम्पलों की रिपोर्ट हाल ही में आई है।
क्या कहना है सहायक आयुक्त का
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर का कहना है कि सितंबर व अक्तूबर माह में लिए गए सैम्पलों में से दो सैम्पल फेल हो गए है। विभाग द्वारा इन दुकानदारों को नोटिस भेजा गया है। दुकानदारों से कोई संतोषजनक जबाब न आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभाग द्वारा बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों पर नजर बनाए हुए है और खाद्य पदार्थों के सैम्पल भरे जा रहे है।















