जिला में इस दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

07 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 जुलाई, 2021 को सोलन शहर के चम्बाघाट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।
दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 09 जुलाई, 2021 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 6.00 बजे तक चम्बाघाट चैक, फोरेस्ट काॅलोनी, बेर गांव, बेर पानी, बेर खास, करोल विहार, एनआरसीएम, जौणाजी, दामकड़ी, फ्लाई, शिल्ली, धाली, एसई चिराग, मशीवर, भाजो, कोटला, अश्वनी खड्ड, चंगर, राली धार तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News