DNN बिलासपुर
22 नवम्बर। उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि जिला से अब तक 339024 लोगों के कोविड-19 सैंपल लैब जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए, उनमें से 324462 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 14543 रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त 19 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है और 14412 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में अब तक कुल 570421 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके है जिसमें से 60 वर्ष से उपर के 57423 लोगों को पहली डोज तथा 53148 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।इसी तरह 45 से 59 वर्ष तक के 78468 लोगों को पहली डोज व 88250 लोंगो को दूसरी डोज और 18 से 44 साल के 152915 लोगों को पहली डोज व 140217 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।














