जिला में अब तक कुल 500796 लोगों को लागए जा चुके कोविड रोधी टीके

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

1 नवम्बर:- उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि जिला से अब तक 318207 लोगों के कोविड-19 सैंपल लैब जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए, उनमें से 303805 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 14374 रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके अतिरिक्त 25 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है तथा 14121 लोग अभी तक कोरोना से निजात पा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में अब तक कुल 500796 लोगों को कोविड रोधी टीके लागए जा चुके है जिसमें से 60 वर्ष से उपर के 57284 लोगों को पहली डोज तथा 49965 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
इसी तरह जिला में 45 से 59 वर्ष तक के 78240 लोगों को पहली डोज व 80630 लोंगो को दूसरी डोज और 18 से 44 साल के 151129 लोगों को पहली डोज व 93548 लोगों को दूसरी डोज  लागई जा चुकी है।

News Archives

Latest News