जिला मुख्यालय मंडी में केवल छोटा पड्डल मैदान में होगी पटाखों की बिक्री

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

21 अक्तूबर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि दिवाली त्यौहार के दृष्टिगत जिला मुख्यालय मंडी में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। इसे लेकर आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अनहोनी घटना से बचाव व लोगों के जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिगत मंडी शहर में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री केवल छोटा पड्डल मैदान में ही करने की अनुमति है। इसके अतिरिक्त शहर में किसी अन्य स्थान पर किसी भी प्रकार के पटाखे बेचने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसकी अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

News Archives

Latest News