-जिला मुख्यालय नाहन में धूमधाम से मनाया गया गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी का 59वां स्थापना दिवस

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

6 दिसम्बर। प्रदेश भर में  गृह रक्षा वाहिनी द्वारा 59वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन में भी सोमवार को गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी द्वारा भी धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

दरअसल शहर के समीप विक्रम केसल में आयोजित गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी के स्थापना दिवस के अवसर पर जहां डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने होमगार्ड जवानों द्वारा आयोजित परेड का निरीक्षण करते हुए मार्चपास्ट की सलामी ली, तो वहीं होमगार्ड जवानों द्वारा कई कार्यक्रम भी इस दौरान आयोजित किए गए।

डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी को 59वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए समाज में होमगार्ड के जवानों द्वारा किए गए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी काफी महत्वपूर्ण विभाग है, जोकि मुश्किल के वक्त में हमेशा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। जब कभी भी मुश्किल का वक्त आता है, तो होमगार्ड जवान प्रशासन के साथ सर्वप्रथम मदद के लिए आगे आते हैं। कोरोना काल में भी होमगार्ड जवानों ने समाज के प्रति अपनी दायित्व निभाते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर गृह रक्षा वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने डीसी सिरमौर का स्वागत किया और एक दूसरे को भी 59वें स्थापना दिवस की बधाई दी।

News Archives

Latest News