DNN धर्मशाला (कांगड़ा) ब्यूरो
अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन कांगड़ा जिला में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने एवं जिला के मन्दिरों का इतिहास एवं महत्व राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने हेतू प्रयासरत है।
शर्मा ने कहा कि जिला के प्रमुख मन्दिरों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनवाई जा रही हैं। इन डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को राज्य के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों में प्रदर्शित किया जाएगा एवं होटलों में दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में भी इन्हें भेजने के प्रयास किये जाएंगे ताकि धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित किया जा सके। इस अवसर पर एडीएम मस्त राम भारद्वाज, जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा व सहायक नियंत्रक (वित्त) राजेन्द्र कुमार मौजूद थे।















