DNN मंडी
25 जनवरी। मंडी जिला में जिला परिषद के लिए निर्वाचित सदस्यों को 29 जनवरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। जिला परिषद कार्यालय सभागार भ्यूली में प्रातः 11 बजे इसे लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।
यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरि सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिला मंडी के 36 जिला परिषद वार्डो से नवनिर्वाचित सदस्यों को 29 जनवरी को शपथ दिलाने के बाद उसी दिन जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का भी निर्वाचन किया जाएगा।















