DNN कुल्लू
12 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने एक अधिसूचना जारी करते हुए गत 10 अगस्त को जिला के आनी व निरमण्ड की कुछ ग्राम पंचायतों में हुए उप निर्वाचन में चुन कर आए प्रधानों व उप-प्रधानों की सूची जारी की है।
विकास खण्ड आनी की मुहान ग्राम पंचायत से संतोष कुमार प्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं। लफाली पंचायत के वार्ड नम्बर 2 से किशन चंद निर्विरोध पंचायत सदस्य बने हैं। निरमण्डल की डिग पंचायत से सोहन लाल उप प्रधान निर्वाचित हुए है। घाटु पंचायत के वार्ड नम्बर एक से नोया राम को पंचायत सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। नग्गर विकास खण्ड की चताणी ग्राम पंचायत के वार्ड छ रावगी से गुड्डी उर्फ उमा देवी को निर्विरोध पंचायत सदस्य चुना गया है। प्रीणी पंचायत के वार्ड नम्बर तीन से तारा देवी निर्विरोध पंचायत सदस्य बनी है जबकि बंजार की तांदी पंचायत के वार्ड नम्बर तीन से किरणा देवी को भी निर्विरोध पंचायत सदस्य चुना गया है।














