जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में 12 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Chamba Himachal News Others
DNN चंबा
03 मार्च जिला एवं सत्र न्यायालय चंबा परिसर में 12 मार्च को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण विशाल कौंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौता के आधार पर किया जाएगा।
इस दौरान अपराधिक कंपाउंडेबल अपराध,एनआई एक्ट के मामले,धन वसूली के मामले,आदि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले,श्रम विभाग के मामले,बिजली और पानी के बिल,वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण के मामले,वेतन और भत्तों और सेवानिवृत्त से संबंधित मामलों की सुनवाई कर निपटारा होगा।उन्होंने यह भी बताया कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं लोक अदालत में उन मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। कोई भी इच्छुक व्यक्ति यदि अपने मामलों का निपटारा करवाना चाहता है तो वह 12 मार्च या उससे पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय चंबा में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01899-226309 पर संपर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News