DNN ऊना
06 जनवरी। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के दृष्टिगत आज जिला के कुल 17 जिला परिषद् वार्डों में 10 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापिस ले लिया है तथा अब 54 प्रत्याशी ही जिला परिषद् सदस्य के निर्वाचन के लिए चुनाव मैदान में शेष हैं। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि मुबारिकपुर वार्ड 1 से संदीप कुमार, ठठल वार्ड 3 से केवल चंद, रायपुर सहोड़ वार्ड 10 से पूनम रानी, ललड़ी वार्ड 11 से हरवंस लाल सैणी, पालकवाह वार्ड 12 से सुमन कुमारी, पंडोगा वार्ड 14 से शालू देवी, जसविंद्र सिंह, जयदत्त व मनीष कुमार तथा भंजाल वार्ड 17 से पवनजीत सिंह ने जिला परिषद् सदस्य के निर्वाचन से अपना नामांकन वापिस लिया है।















