जिला अस्पताल के ट्राॅमा सैंटर में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस

Bilaspur Himachal News Others


DNN बिलासपुर

7 अप्रैल। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 परविंदर की अध्यक्षता में विश्व स्वास्थ्य दिवस, जिला अस्पताल के ट्राॅमा सैंटर में मनाया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु नर्सिग के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमें ईशा प्रथम, सलमा द्वितीय व मोनिका तृतीया स्थान पर रही। सभी विजेताओं को नगद इनाम प्रदान किए गए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 परविंदर ने कहा कि यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है इस वर्ष का थीम ‘एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनियां का निर्माण’ हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वास्थ्य के बारे में समग्र योजनाओं पर ईमानदारी से काम करना होगा ताकि स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात पाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यवर्धक खाना खाने से लोग रोगों से बच सकते हैं, अपने खाने में सन्तुलित आहार नियमित लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप में सन्तुलित आहार लेने से मधुमेह आदि रोगों से बचा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि सैर व व्यायाम भी लगातार करना चाहिए और अपनी साफ सफाई व आस पास की भी साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमेशा अपना वातावरण शुद्ध रखें। उन्होंने कहा कि हर गर्भवती को भी इन सभी स्वास्थ्यबर्धक बातों पर ध्यान देना होगा और अस्पतालों में ही अपना प्रसव करवाना चाहिए वे सभी के लिए एक सुरक्षित जगह है और उन्हें कोई जोखिम नहीं उठाना पडेगा। इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सुचना अधिकारी पूर्ण चन्द ने कहा कि सभी को स्वच्छता बनाए रखने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी स्वच्छता के साथ-साथ अपने घरों व आस पास की सफाई बनाए रखनी चाहिए व हर घर का अपना अलग शौचालय होना चाहिए। घरों के कुडे़-कचरे के निपटारे का विशेष प्रबन्ध होना चाहिए व घरों के व्यर्थ पानी का भी सही निपटारा होना चाहिए। घरों के पास इसके लिए सौकेट पिट भी बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन सभी को प्रण लेना चाहिए कि यह देश हमारा और इसे स्वच्छ रखना हमारा परम कर्तव्य है। इस अवसर पर नर्सिग स्कूल बिलासपुर की प्रधानाचार्य आशा शर्मा, टयूटर वीना, स्वास्थ्य शिक्षक प्रवीण शर्मा व दीप कुमार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

News Archives

Latest News