जिनी व जॉनी कंपनी में घुसे चोरों ने होमगार्ड का जवान घायल किया

Baddi Crime Himachal News Others
DNN बद्दी(अदित्या चड्ढा)
13 अक्तूबर। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में बंद पड़े एक उद्योग मे घुसे चोरों ने होमगार्ड के जवान को घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसका स्थानीय अस्पताल में उपचार कराने के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार होमगार्ड जवान की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बुधवार तड़के झाड़माजरी में एक बंद पड़ी छोटे बच्चों के कपड़े बनाने वाले कंपनी जिनी एडं जॉनी में आधा दर्जन चोर घुस गए। जैसे ही चोर अंदर से सामान उठाने लगे तो कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मी ने बरोटीवाला पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर के दो जवान मौके पर पहुंचे। जबकि चोर अंदर छह से अधिक थे। पुलिस को देखते ही चोर भागने लगे। इस बीच होमगार्ड के जवान जयपाल ने एक चोर को  पकडऩे का प्रयास किया लेकिन चोर ने  नुकीली हतियार से उस पर वार कर दिया जिससे उसके चेहरे  व शरीर में चोटे आई। चोर उसे घायल करके भाग गए।
घायल होमगार्ड के जवान को पहले झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गये लेकिन गाल पर गहरा जखम होने से उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने  मामले की पुष्टि की है।

News Archives

Latest News