जितेंद्र को BADDI POLICE STATION की कमान

Baddi + Doon Crime

DNN बद्दी
जितेंद्र कंवर ने पुलिस थाना बद्दी में बतौर थाना प्रभारी कार्यभार संभाल लिया है। एसएचओ बद्दी मस्तराम नायक के लाईन हाजिर होने के बाद बद्दी थाना में एसएचओ का पद खाली पड़ा था। जिसके चलते एसपी बद्दी रानी बिंदू सचदेवा के आदेशों के बाद जितेंद्र कंवर ने कार्यभार संभाला। पत्रकारों से बातचीत में जितेंद्र कंवर ने बताया कि वह 2003-04 में बद्दी में बतौर एएसआई अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह शिमला विजिलेंस, सोलन, परवाणू, बरोटीवाला में कार्यरत रहें हैं। जबकि इससे पहले उनके पास एसएचओ नालागढ़ और महिला थाना का भी कार्यभार रहा है। एसएचओ बद्दी जितेंद्र कंवर ने बताया कि बद्दी पुलिस थाना के तहत टै्रफिक, कानून व्यवस्था, नशा व शराब माफिया के खिलाफ चल रही विशेष मुहिम को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। टै्रफिक नियमों की स ती से पालना और कानून व्यवस्था के प्रति लोगों को जागरूक करना पुलिस का मकसद रहेगा। इसके अलावा जनसहयोग से जागरूकता अ िायान को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस समुदायिक शिविर भी लगाए जाएंगे। ताकि क्षेत्र की जनता को पुलिस के साथ जोडऩे, मैत्रीपूर्ण संबंध और नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। एसपी बद्दी रानी बिंदू सचदेवा ने बताया कि जितेंद्र कंवर की बद्दी थाना प्रभारी के पद पर नियुक्ति कर दी गई है।

News Archives

Latest News