जिंटा ने तय किया सोलन की राजनीति से प्रदेश की राजनीति का सफर

Others Politics Shimla

Dnewsnetwork

सोलन में छात्र राजनीति से राजनीति में कदम रखने वाले विनोद जिंदा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने महासचिव संगठन बनाया है। सोलन की राजनीति से एक बार फिर प्रदेश को नया युवा नेता मिला है। विनोद ज़िंटा का राजनीतिक जीवन संघर्ष, समर्पण और निरंतर संगठनात्मक कार्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने वर्ष 1999 में सोलन कॉलेज से अपने छात्र जीवन के दौरान National Students’ Union of India (NSUI) से जुड़कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा। कॉलेज में कैंपस जनरल सेक्रेटरी NSUI के रूप में उन्होंने छात्र राजनीति की मजबूत शुरुआत की।

कैंपस स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के बाद उनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता को पहचान मिली, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2008 में वे NSUI के राष्ट्रीय सचिव बने। इस दौरान उन्होंने देश के कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया और छात्र राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा बने।

वर्ष 2010 में उन्होंने Indian Youth Congress के साथ अपने राजनीतिक सफर का नया अध्याय शुरू किया। उन्होंने बूथ अध्यक्ष के रूप में जमीनी स्तर से कार्य शुरू किया और अपनी मेहनत के बल पर प्रदेश सचिव तथा बाद में महासचिव के पद तक पहुंचे।

इसके बाद वर्ष 2021 में वे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नियुक्त हुए और श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए। करीब 27 वर्षों से वे कांग्रेस पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने में लगातार योगदान दे रहे हैं। विनोद ज़िंटा की पहचान एक जमीनी, कर्मठ और संगठनात्मक नेता के रूप में है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाईं, छात्र राजनीति के दौरान कई प्रदेशों के प्रभारी रहे और विभिन्न राज्यों में ऑब्जर्वर के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई। उनका जन्म चौपाल के जैगढ़ गांव में प्रीतम ज़िंटा और उमा ज़िंटा के घर हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा DAV चौपाल में हुई, इसके बाद उन्होंने सोलन में अपनी पढ़ाई जारी रखी और आगे चलकर University of Delhi से इंटरनेशनल अफेयर्स में एमए की डिग्री प्राप्त की। विनोद ज़िंटा आज भी अपने सादगीपूर्ण स्वभाव और जनता से सीधे जुड़े रहने की शैली के लिए जाने जाते हैं, जो उन्हें एक मजबूत और लोकप्रिय जननेता बनाती है।

News Archives

Latest News