जा रहे है घर से बाहर तो एक बार जरूर पढ़े ये खबर

Others Shimla

DNN शिमला
यदि आप शुक्रवार को घर से बाहर कहीं घूमने के लिए जा रहे है, तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ ले, क्योंकि हो सकता है बारिश आप की यात्रा में खलल डाल दे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार कल पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मध्यवर्ती इलाकों में भारी बारिश व ओलावृष्टि भी हो सकती है। विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। शुक्रवार को कांगड़ा, शिमला, मंडी, कुल्लू, लाहुल-स्पीति, सोलन व किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी बताई जा रही है।

News Archives

Latest News