DNN सोलन
फोरलेन निर्माण के चलते जाबली स्थिति सरकारी स्कूल को खतरा पैदा हो गया है। शुक्रवार को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद स्कूल के नीचे लगा डंगा व 3 दिन पेड़ गिर गए। जिसके बाद अब स्कूल भवन को खतरा पैदा हो गया है, और यदि लगातार बारिश इसी तरह से रहती है तो आने वाले समय में स्कूल भवन भी गिर सकता है। आपको बता दें कि परमाणु शिमला फोरलेन निर्माण कार्य चला हुआ है इसके कारण परमाणु से लेकर सोलन तक कई भवनों में दरारे आ चुकी हैं व कई भवन जमींदोज हो चुके हैं। वहीं शुक्रवार को बारिश के दौरान जाबली स्कूल के नीचे लगे डंगे की मिट्टी खिसक गई और देखते ही देखते पूरा डंगा व यहां लगे पेड़ भी गिर गए।















