जाबली में सलाम आपको कार्यक्रम के तहत सम्मानित किए समाज सेवी

Kasauli Others Solan

DNN जाबली (सोलन), (जयदेव अत्रि)

06 सितंबर। कसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाबली में रेलवे ओवरब्रिज के साथ लगते वन क्षेत्र  में लोगों द्वारा सामूहिक पौधारोपण  कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में  प्रदेश शिरडी साईं बाबा भक्त संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश बैरी, मानवाधिकार सामाजिक न्याय संस्था के गणेश दत्त अत्रि सहित संस्थाओं के सदस्यों, स्थानीय लोगों व महिला मंडल ने भाग लिया। इस मौके पर विभिन्न किस्मों के करीब सौ औषधीय पौधों को रोपा गया। इस दौरान  प्रदेश शिरडी साईं बाबा भक्त संगठन द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने पर जाबली के लोगों को सम्मानित करने के लिए “सलाम आपको” कार्यक्रम के तहत सम्मानित भी किया गया। जिसमें सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए के लिए हेमलता, सुनीता, सोनिया, गंगाराम, जयदेव, पूर्णचंद, विनय, घनश्याम, लाज किशोर, पवन अत्रि व मनीष सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

News Archives

Latest News