जाबली पुल पर अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, सभी सुरक्षित 

Kasauli Others Solan

DNN जाबली/सोलन (संजीव अत्रि)

02 सितंबर। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर जाबली में बने पुल पर सेब ले जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान गनीमत यह रही कि कैंटर में सवार लोगों को चोटें नहीं आई है। बताया जा रहा है कि यह कैंटर सेब लेकर शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था कि लगभग साढ़े आठ बजे जाबली पुल पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस कैंटर में दो लोग सवार थे, जो कि सुरक्षित है। हालांकि, कैंटर और कैंटर में लदे सामान को नुकसान पहुंचा है।

News Archives

Latest News