जाबली पंचायत से नई  लेकर प्रस्ताव पास, सदस्यों ने जताई सहमति, नई पंचायत बनाने के लिए जगी लोगों की आस 

Kasauli Others Solan

DNN जाबली (सोलन)

25 अगस्त। सरकार द्वारा बड़ी पंचायतों में से नई पंचायतों के बनाने की घोषणा  बाद जाबली में भी इसकी मांग तेज हो गई है। बीते  दिनों इसको लेकर जाबली के धारटी गांव के लोगों द्वारा सौंपी गई मांग को लेकर सकारात्मक उत्तर आने की उम्मीदें जग है। सरकार द्वारा पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर ग्राम पंचायत जाबली में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र की सामाजिक संगठनों, समितियों व लोगों ने भाग लिया।

बैठक में पंचायत प्रधान जाबली दुनी चंद धीमान ने पंचायत की जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति के बारे में बैठक में विस्तृत बताया। साथ ही इस बैठक में धारटी सुधार सभा के सचिव अमर सिंह कटोच ,व वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के पूरन चंद अत्रि, महेंद्र ठाकुर ने जाबली पंचायत से अलग पंचायत  बनाने का प्रस्ताव रखा।  इस प्रस्ताव को लेकर बैठक में सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

जाबली पंचायत के वार्ड थाना, कोटी, दत्यार, नाह़ौन वार्ड के नाबं चावला ,कुटाहाघाट,को शामिल  गांवों को मिला कर जाबली से कोटी-नांब नई पंचायत  बनाई जानी चाहिए। जिसका मुख्यालय गैल में बनाए जाने पर सहमति हुई। उपस्थित लोगों ने पंचायत के माध्यम से  आगामी कार्रवाई  का आग्रह किया है।

News Archives

Latest News