DNN कसौली
बीडीसी धर्मपुर के वार्ड नंबर 4 जाडला से जाने-माने पत्रकार सतीश शर्मा चुनाव मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने तहसील कार्यालय कसौली में नामांकन दाखिल करने के बाद क्षेत्र में प्रचार तेज कर दिया है। सतीश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सक्रिय तौर पर कार्य कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसके बाद अब उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। ताकि उनके क्षेत्र का विकास तेजी से हो सके।
शर्मा का कहना है कि वे क्षेत्र के विकास के लिए यह चुनाव लड़ रहे हैं ताकि उनके क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आ सके और लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों का डाटा तैयार करके उन्हें रोजगार दिलाने के लिए भी कार्य किया जाएगा। यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वह पत्रकारिता के क्षेत्र में कमाई गई जान पहचान के बल पर अपने क्षेत्र को एक आदर्श चित्र बनाने का प्रयास करेंगे।















