जानिये क्यों नहीं होगी अदालत में लम्बित मामलों की सुनवाई

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

16 अप्रैल। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला की अदालत में लम्बित सभी अदालती मामले डेढ़ महीने के लिए टाल दिये गये हैं। मामलों की सुनवाई जून के महीने में की जाएगी। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित लोग अपने अदालती मामलों की सुनवाई की तारीख की जानकारी के लिए वेबसाइट देख सकते हैं। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने बताया कि इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

News Archives

Latest News