🌹मकर संक्रांति का पर्व🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मकर संक्रांति का यह पर्व अलग-अलग राज्यों में विभिन्न नामों से जाना जाता है और साथ ही इसे मनाने का तरीका भी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है।
मकर राशि में प्रवेश
पौष मास में जब सूर्यदेव धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है। यह जनवरी के चौदहवें या पंद्रहवें दिन होता है।
उत्तरायण
इसके अलावा इसी दिन से सूर्यदेव उत्तरायण हो जाते हैं, जिसकी वजह से कहीं-कहीं इसे उत्तरायण भी कहा जाता है। इसी तरह इस दिन तमिलनाडु में इसे पोंगल और कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में इसे संक्रांति नाम से जाना जाता है।
मुख्य तौर पर कहा जाए तो सूर्य के राशि परिवर्तन करने को ही मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण भी होते हैं। यह देवताओं का दिन माना गया है, इसलिए इस दिन को मनाने का तरीका भी शास्त्रोनुकूल ही होना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे मनाया जाना चाहिए मकर संक्रांति का पावन त्यौहार।
शास्त्रों के अनुसार इस दिन प्रात: काल जल्दी उठकर उबटन लगाकर किसी भी तीर्थ स्थान के जल से स्नान करना चाहिए। अगर तीर्थ का जल उपलब्ध ना हो तो आप दूध या दही से भी स्थान कर सकते हैं।
🌹आराध्य देव🌹
स्नान करने के उपरांत अपने आराध्य देव या देवी की उपासना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें।
🌹पुण्यकाल🌹
इस दिन पुण्यकाल में दांत मांजने, बाल धोने, फसल काटने, गाय या भैंस का दूध निकालने जैसा काम नहीं करना चाहिए।
दान करने का भी विशेष महत्व
इन सबके अलावा मकर संक्रांति के दिन दान करने का भी विशेष महत्व है। विशेष तौर पर इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी और चावल का दान किया जाता है।
मकर संक्रांति का आपकी राशि पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आपके द्वारा किया जाने वाला दान आपकी राशि से जुड़ा हो। चलिए जानते हैं राशि के अनुसार आपके लिए कौन सा दान फलदायी साबित होगा।
🌹मेष राशि🌹
मेष राशि के लोगों को गुड़, मूंगफली, तिल का दान देना चाहिए वहीं वृषभ राशि के लोगों के लिए सफेद कपड़े और तिल का दान करना उपयुक्त रहेगा।
🌹मिथुन राशि🌹
मिथुन राशि के लोग मूंग दाल, चावल और कंबल का दान करें, वहीं कर्क राशि के लोगों के लिए चांदी, चावल और सफेद वस्त्र का दान देना उचित है।
🌹सिंह राशि🌹
सिंह राशि के लोगों को तांबा और सोने के मोती दान करने चाहिए, वहीं कन्या राशि के लोगों को चावल, हरे मूंग या हरे कपड़े का दान देना चाहिए।
🌹तुला राशि🌹
तुला राशि के जातकों को हीरे, चीनी या कंबल का देना चाहिए और वृश्चिक राशि के लोगों को मूंगा, लाल कपड़ा और तिल दान करना चाहिए।
🌹कुंभ राशि🌹
कुंभ राशि के जातकों के लिए काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी और तिल का दान चाहिए, वहीं मीन राशि के लोगों को रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल और तिल दान देने चाहिए।
🌹मोक्ष की प्राप्ति🌹
हिन्दू धर्म में उत्तरायन का महत्व कोटलानाला बहुत ज्यादा है। यह भी माना जाता है कि जिस व्यक्ति की मृत्यु मकर संक्रांति के दिन होती है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि इस दिन पूरे तन्मयता के साथ मनाया जाना चाहिए।
सम्पादक–आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्क सूत्र 94184 96281















