DNN सोलन (श्वेता)
कांग्रेस ने आज विश्राम गृह सोलन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ ली। अरविन्द गुप्ता ने बताया की पहली भारतीय महिला प्रधानमंत्री 1966 में इंदिरा गांधी बनी और उन्हे आईरन लेडी का नाम भी दिया गया व इस भारतीय आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने ही भारत को एक सशक्त और मज़बूत राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाई। और जुलाई 1969 में इंदिरा ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया जो की बहुत ही सराहनीय कदम साबित हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अरविन्द गुप्ता, जगमोहन मल्होत्रा, मुकेश शर्मा, जतिन साहनी, उषा शर्मा, सावित्री संख्यान, कंचन राणा, अजय कँवर, सुषमा थापर, केशव कांत, सुशील चौधरी, विनेश धीर और मनोज कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।















