जानिए आखिर युवती के क्यों दी अपनी जान

Crime Himachal News Kullu

DNN कुल्लू
कुल्लू के निरमंड में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार जांच में एक युवक ने बताया कि वह एक होटल में काम करता है। गत शाम वह शिमला से अपनी गर्लफ्रैंड के पास आया था, जहां उसकी फ्रैंड के साथ कमरे में 2 बहनें भी थीं। रात को ये सभी लड़की के कमरे में रहे । अगले दिन उसकी दोनों बहनें दोपहर बाद गांव चली गईं और वह भी शिमला जाने के लिए रामपुर बस अड्डे की ओर गया। लड़की उसे रुकने के लिए कह रही थी लेकिन वह शिमला जाने के लिए बस अड्डे की ओर निकल गया। तभी उसे फोन आया और उसने कहा कि मेरे 3 गिनने तक वापस आ जाओ नहीं तो मैं जान दे दूंगी।
युवक के अनुसार वह तुरंत वापस अपनी गर्लफ्रैंड के कमरे की ओर गया और वहां पहुंचकर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। उसने फंदे को काटकर लड़की को नीचे उतारा तथा उठाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

News Archives

Latest News