डीएनएन कसौली
कसौली के कोटबेजा में एक व्यक्ति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है 35 वर्षीय खेमराज मानसिक तौर पर परेशान था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। परवाणू के डीएसपी रमेश शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति की जहर खाने के कारण मौत हो गई है। पुलिस ने जांच में पाया कि खेमराज ने जहर खाया और उसे गंभीर अवस्था में ईएसआई परवाणू लगाया, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच चल रही है।















