जहरीली चीज निगलने से 3 मवेशयों की मौत

Arki Others Solan

DNN अर्की (शहनाज़)

ग्राम पंचायत सरयांज के पट्टा गांव में जहरीली चीज निगलने से गरीब किसान के तीन मवेशयों मौत हो गई। मारे गए मवेशियों में एक भैंस और दो गाये शामिल है।

जानकारी के अनुसार परसराम एक बीपीएल परिवार से सम्बन्ध रखते है और दूध उत्पादन व मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाते है। ग्राम पंचायत प्रधान लेखराम और पूर्व वार्ड सदस्य जीत राम ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम को मवेशयों को हरा चारा व फिड खाने के लिए दिया गया जिसके कुछ देर बाद ही मवेशयों के पेट फूलना शुरू हो गया मवेशी दर्द से कहराने लगे। बहुत कोशिशों के बावजूद बेजुबानों को बचाया नही जा सका। घटना से किसान को लगभग दो लाख का आर्थिक नुकशान हुआ है।लोगो का कहना है कि अकस्मात ही पशुओ के पेट मे अफारा आना व दर्द उठना एक सन्देह की बात है। उन्होंने बताया कि हालांकि घटना के दूसरे दिन पशु चिकित्सक डॉक्टर मानवी चौधरी व फार्मासिस्ट देव राज ने मौके का जायजा लिया। पंचायत प्रधान लेखराम ने प्रशाषन से गरीब किसान की आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।

News Archives

Latest News