जसवां परागपुर में किया 1.35 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

Kangra Politics

DNN परागपुर

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर में ग्राम पंचायत शांतला के अंतर्गत 1.35 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसके तहत उन्होंने 60 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जिझर से मगरू वाया सिहोटी संपर्क मार्ग और 75.11 लाख की लागत से बनने वाले लेर से ठां संपर्क मार्ग का कार्य प्रारंभ करवाया। उन्होंने कहा कि आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से सड़कों के निर्माण एवं सुधारिकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में आज ऐसे-ऐसे महत्वपूर्ण संस्थान उपलब्ध करवाए गए हैं, जिससे आने वाले समय में जसवां परागपुर का नाम पूरे प्रदेश में प्रमुखता से लिया जाएगा।
उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत शांतला में स्थानीय लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सुना।

News Archives

Latest News