DNN मण्डी
जवाहर नवोदय विद्यालय, पण्डोह के प्रधानाचार्य डी.के.सिंह ने सूचित सूचित किया है कि मण्डी जिले में अध्ययनरत छात्र/छात्राएं जो बर्ष
2018-19 में जिला मण्डी (हि.प्र.) में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत हैं, उनमें से जवाहर नवोदय विद्यालय पण्डोह में सत्र 2019-20 के लिए कक्षा नवम में रिक्त 8 स्थानों को भरने के लिए प्रवेष परीक्षा हेतु आॅनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उपरोक्त प्रवेष परीक्षा की प्रक्रिया 15 अक्तूबर, 2018 से प्रारम्भ हो गई है तथा आॅनलाईन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 नवम्बर, 2018 है। यह चयन परीक्षा 02 फरवरी, 2019 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति के दूरभाष नम्बर 01905282046, 7018133747, 9736172009 पर सम्पर्क कर सकते हैं।














