जल संरक्षण में राइट टू वाटर बिल निभायेगा महत्वपूर्ण भूमिका : अनुराग ठाकुर

Hamirpur Politics

DNN हमीरपुर
हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर देश में बढ़ते हुए जल संकट को देखते हुए लोकसभा के इस मानसून सत्र में राइट टू वाटर बिल अधिनियम, 2018 के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण बिल पेश करने जा रहे हैं। इस बिल में अनुराग ठाकुर पानी की बर्बादी को रोकने और इसे समुचित प्रसार के बारे में अपने विचार रखेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह सर्वविदित है कि जल की हमारे जीवन में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है। मगर दिन ब दिन जल संकट के पाँव पसारने की स्थिति चिंताजनक है। अभी पिछले दिनों शिमला में पानी की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पानी की कमी की वजह से पर्यटकों ने भी यहाँ से कन्नी काट ली जिसका असर पर्यटन से जुड़े रोज़गार और राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिला। इन परिस्थितियों को संज्ञान में लेते हुए मैं लोकसभा के इस मानसून सत्र में राइट टू वाटर ​(जल (अभिगम्यता और संरक्षण) अधिनियम, 2018) नाम से एक बिल पेश करने जा रहा हूँ। इस बिल की मदद से मैं पूरे देश में पानी की कमी से निपटने, पानी को बचाने और इसका सदुपयोग करने के तरीक़ों से देश को अवगत करवाऊँगा। इस बारे में बोलते अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले भी वे विभिन्न मंचों से जल सहेजने और इसके सही वितरण की बात उठाते रहे है।

News Archives

Latest News