जल संरक्षण उपायों पर प्रशिक्षण बैवीनार आयोजित

Others Una
DNN ऊना
10 दिसंबर। केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में एक बैवीनार का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से युवा मंडल स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय स्वयं सेवकों, जिला युवा अधिकारियों/उप निदेशकों, राज्य निदेशकों को जल संरक्षण बारे जागरुक किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला युवा समन्वयक, ऊना डॉ लाल सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत स्वयं सेवकों को जल संरक्षण के विभिन्न उपायों बारे प्रशिक्षित किया गया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जल की भी उसी प्रकार बजटिंग करने की आवश्यकता है जिस प्रकार हम अपने परिवार की वित्तीय बजटिंग करते हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण करने के लिये इसकी मांग और आपूर्ति को सुनियोजित करना होगा। जहां तक संभव हो जल को व्यर्थ उपयोग से बचाना है जिसके लिये जन जागरुकता एक अहम भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने बताया कि बैवीनार में सचिव युवा कार्य उषा शर्मा, महा निदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन असित सिंह, राष्ट्रीय जल मिशन के अतिरिक्त सचिव एवं मिशन निदेशक अशोक कुमार द्वारा दिये गये निर्देशों के माध्यम से जिला में जल जागरण अभियान को गति प्रदान की जाएगी।

News Archives

Latest News