जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कुटलैहड़ को देंगे दो योजनाओं की सौगात

Others Una
DNN ऊना ब्यूरो
28 नवंबर। जल शक्ति, राजस्व, सैनिक कल्याण एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर रविवार को जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर प्रात: 11 बजे बंगाणा में 5.54 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना का शिलान्यास करेंगे। इस योजना से बंगाणा शहर सहित मुच्छाली और डोहगी पंचायत के दस-दस गावों लाभाविंत होंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि इसके पश्चात जल शक्ति मंत्री कुटलैहड़ क्षेत्र की कोहडरा से तुतड़ू तक 17 ग्राम पंचायतों की उठाऊ पेयजल योजना के लगभग 14.86 करोड़ रूपए से होने वाले सुधार कार्य का शिलान्यास करेंगे। जल शक्ति मंत्री सांय 4 बजे चरखड़ी के लिए रवाना होंगे।

News Archives

Latest News