जल्द हो सकता मात्र 100 रुपए प्रतिमाह लोगों का पानी का बिल

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

सोलन शहर के लोगों का पानी का बिल जल्द मात्र 100 रुपए प्रतिमाह हो सकता है। इस मुद्दे को लेकर सोलन नगर निगम की एक विशेष बैठक 27 अगस्त को होने जा रही है। इस बैठक में सोलन शहर के लोगों को पानी के बिलों के मामले में कुछ बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि बैठक के दो मुख्य एजेंडे रखे गए हैं। इनमें पहला सोलन शहर मेंपानी का बिल 100 रुपए प्रतिमाह करवाने को लेकर हैचर्चा होनी है, जबकि दूसरा एजेंडा सोलन नगर निगम में शहरी आजीविका मिशन के तहत नियुक्त किए गए सफाई कर्मचारियों के मांग पत्र पर चर्चा रखी गई है। इसके अलावा शहर से जुड़े अन्य कार्यों पर भी चर्चा होगी।

नगर निगम की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। क्योंकि लोगों को पानी के भारी-भरकम बिलों से इस बैठक के बाद निजात मिलने की उम्मीद है। बैठक में नगर निगम कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों की सहमति बनती है तो शहर के लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

जानकारी के अनुसार सोलन नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस ने सोलन शहर की जनता के साथ दो बड़े वादे किए थे और इन वायदों के दम पर कांग्रेस चुनाव जीतने में कामयाब भी हुई। इनमें से एक वादा सोलन शहर में पानी का बिल 100 रुपए प्रति माह करवाना व शहर के घरों से निशुल्क कूड़ा उठानेका रहा। जनता ने सोलन नगर निगम को नगर निगम में काबिज भी करवा दिया।

अब नगर निगम बने हुए करीब 6 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है ऐसे में अब जनता कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए इन वादों को पूरा करने का इंतजार कर रही है। बार-बार पानी का बिल 100 रुपए करने व कूड़ा निशुल्क उठाने के मुद्दे उठ रहे हैं और आगामी समय में हिमाचल प्रदेश के चार स्थानों पर उपचुनाव भी है ऐसे में नगर निगम सोलन में जनता के साथ किए हुए कांग्रेसी नेताओं के वायदां को लेकर सवाल उठ रहे है।

यही कारण है कि नगर निगम सोलन ने अब 27 अगस्त को एक विशेष बैठक रखी है। जिसमें सोलन शहर में पानी का बिल 100 प्रति माह किए जानेव सफाई कर्मचारियों द्वारा पिछले दिनों की गई हड़ताल को वापिस लेने के दौरान दिए गए मांग पत्र पर चर्चा होनी है।

नगर निगम की मेयर पूनग ग्रोवर ने बताया कि 27 अगस्त को नगर निगम की विशेष बैठ रखी गई है। जिसमें ई मुद्दों पर चर्चा होगी। इनमें शहरी आजीविका मिशन के तहत रखेगए सफाई कर्मचारियों के मांग पत्र पर चर्चा होगी और लोगों को 100 रुपए प्रतिमाह पानी देने पर चर्चा होगी।

News Archives

Latest News